Register 2 Bihar – रजिस्टर 2 बिहार | जमाबंदी पंजी

रजिस्टर 2 बिहार जमीन से जुड़े डॉक्युमेंट्स देखने का एक तरीका है, इसे सामान्य भाषा में जमाबंदी भी कहा जाता है। यह एक दस्तावेजों का डिजिटल रिकॉर्ड है, जो जमीन के मालिकों की जानकारी, खाता संख्या, खसरा संख्या और लगान के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

Register 2 Bihar

Register 2 Bihar या जमाबंदी देखने के लिए आपको बिहार भूमि के पोर्टल पर जाना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें बिहार भूमि पोर्टल पर किसानों की जमीन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध है। आज के इस लेख में हम आपको बिहार भूमि पोर्टल पर रजिस्टर 2 बिहार या जमाबंदी पंजी देखने का तरीका बताएँगे।

विषयRegister 2 Bihar या जमाबंदी पंजी
पोर्टल का नामबिहार भूमि
देखने का तरीकाऑनलाइन
किसने लॉन्च की/विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार
आधिकारिक वेबसाइटhttps://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/

रजिस्टर 2 बिहार कैसे देखें?

रजिस्टर 2 बिहार देखने के लिए आपको सबसे पहले बिहार भूमि के पोर्टल पर जाना होगा, जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है-

  1. इसके लिए आपको सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल पर जाना होगा।

Register 2 Bihar
Register 2 Bihar 1

  1. यहाँ होम पेज पर जमाबंदी पंजी देखें विकल्प पर क्लिक करें, जिसके बाद एक अलग टैब में नया पेज खुल जाएगा।
  2. इस पेज पर आपको विभिन्न प्रकार की जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसमें सबसे पहले अपना जिला और अचंल का चयन कर Proceed पर क्लिक करें।

Register 2 Bihar
Register 2 Bihar 3

  1. इसके बाद हल्का और मौज़ा का सिलेक्ट करें। अब नीचे दिए गए विकल्पों में से एक विकल्प चुनें।
    • भाग बर्तमान
    • पृष्ट संख्या बर्तमान
    • रैयत का नाम से खोजे
    • प्लाट नंबर से खोजे
    • खाता नंबर से खोजे
    • जमाबन्दी संख्या से खोजे
    • समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
    • कंप्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या से खोजे
  2. इसमें से चुने गए विकल्प की संख्या दर्ज करें और नीचे सुरक्षा कोड डालें।
  3. अब नीचे Search बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद आपकी जमाबंदी पंजी या रजिस्टर 2 बिहार की डिटेल्स आ जाएगी।
  4. इसमें आप जिस भी किसान की जमाबंदी देखना चाहते हैं, उसके आगे View ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. अब आपके सामने उस किसान की जमाबंदी की जानकारी आ जाएगी, जिसे आप प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।

Register 2 Bihar
Register 2 Bihar 8

Important Links

Bihar BhumiDakhil Kharij Status
Online Lagan BiharBhu Naksha Bihar
Dakhil Kharij OnlineLand Record Bihar
Jamabandi BiharRegister 2 Bihar

Leave a Comment