जैसा की आप सभी जानते हैं, जमाबंदी जमीन से जुड़ी जानकारी देखने का एक दस्तावेज़ है। यह भूमि की जानकारी का डिजिटल रिकॉर्ड है। इसमें हमें यह पता लगता है कि किसी भूमि का मालिक कौन है। इसके अलावा जमाबंदी में खेसरा नंबर, जमीन का आकार, जमीन के मालिक का नाम आदि होते हैं।
Jamabandi Bihar
अगर आप बिहार के किसान है, तो आप बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल बिहार भूमि से जमाबंदी डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। इसे डाउनलोड या प्रिंट करना बहुत आसान है, जिसे आप कुछ स्टेप्स और जानकारी के साथ आसानी से डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
विषय | जमाबंदी बिहार |
पोर्टल का नाम | बिहार भूमि |
देखने का तरीका | ऑनलाइन |
किसने लॉन्च की/विभाग | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ |
जमाबंदी बिहार कैसे देखें?
किसानों के लिए प्रत्येक काम को सुलभ बनाने के लिए बिहार सरकार ने बिहार भूमि पोर्टल लॉन्च किया है, जिस पर आसानी से जमाबंदी देखी जा सकती है। इसकी प्रक्रिया इस प्रकार है-
- इसके लिए सबसे पहले किसान को बिहार भूमि पोर्टल पर जाना होगा।

- इस पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की सर्विसेज उपलब्ध है, जिसमें जमाबंदी पंजी देखें विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें सबसे पहले अपना जिला और अचंल का चयन करें।

- अब Proceed बटन पर क्लिक करें और हल्का व मौज़ा का चयन करें।
- इसके बाद नीचे दिए गए एक विकल्प का चयन कर वो संख्या भरें।
- भाग बर्तमान
- पृष्ट संख्या बर्तमान
- रैयत का नाम से खोजे
- प्लाट नंबर से खोजे
- खाता नंबर से खोजे
- जमाबन्दी संख्या से खोजे
- समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
- कंप्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या से खोजे
- अब नीचे सुरक्षा कोड डालकर Search पर क्लिक कर दें, जिसके बाद नीचे किसान का नाम आ जाएगा।
- फिर किसान के नाम के आगे View पर टैप करें, जिसके बाद जमाबंदी की डिटेल्स आ जाएगी।
- यहाँ किसान जमाबंदी को आसानी से डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

निष्कर्ष
तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल जमाबंदी बिहार। इस लेख में हमने बिहार भूमि पोर्टल से जमाबंदी देखने की प्रक्रिया के बारे में जाना। अगर आप बिहार के के किसान है, तो आप हमारे बताए गए तरीके की मदद से आसानी से जमाबंदी डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।