भू-नक्शा या भू मानचित्र जमीन की सीमाओं, आकार और स्थिति को दिखाने का एक दस्तावेज़ होता है। यह मानचित्र की तरह ही होता है, जिसमें जमीन या प्लाट का नक्शा होता है। इसकी मदद से जमीन स्थिति और सीमाओं की जानकारी मिलती है। आज सरकार ने किसानों की जमीन को नक्शे के साथ ऑनलाइन कर दिया है, जिससे किसान किसी भी समय अपनी जमीन का भू नक्शा निकाल सकते हैं।
Bhu Naksha Bihar
बिहार सरकार ने भी किसानों को राहत देते हुए भू-नक्शा देखने की ऑनलाइन सर्विस शुरू कर दी है। पहले के समय में भू नक्शा केवल राजस्व विभाग में मिलता था। लेकिन अब किसान या कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपनी जमीन या प्लाट का नक्शा निकाल सकता है। आज के इस लेख में हम आपको बिहार में भू-नक्शा निकालने की प्रक्रिया के बारे में बताएँगे।
विषय | भू-नक्शा बिहार |
पोर्टल का नाम | बिहार भूमि |
देखने का तरीका | ऑनलाइन |
किसने लॉन्च की/विभाग | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ |
Bhu Naksha Bihar कैसे देखें?
भू-नक्शा बिहार देखने के लिए आपको सबसे पहले बिहार सरकार द्वारा लॉन्च किए गए बिहार भूमि पोर्टल पर जाना होगा। जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है-
- इसके लिए सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल पर जाएँ, जहां आपके सामने होम पेज खुलेगा।

- यहाँ आपको भू-अभीलेख एवं परिमाप निदेशालय विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद नया पेज खुलेगा।

- इस पोर्टल पर आपको नीचे बाईं तरफ Bhu-Naksha विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।
- इस पेज पर दाईं तरफ View Map का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।

- अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें सबसे पहले अपना District, Sub Div, Circle, Mauza, Survey Type, Map Instance और Sheet No का चयन करना है।

- इसमें से आप जिस प्लाट या जमीन का नक्शा देखना चाहते हैं, उसका चयन करें। उदाहरण के लिए ऊपर दी गई इमेज में 761 प्लाट्स है।
- इसके बाद उस प्लाट की इमेज आ जाएगी और बाईं तरफ LSM Report का ऑप्शन आ जाएगा।

- अब भू नक्शा निकालने के लिए LSM Report पर क्लिक करें, जिसके बाद उस प्लाट का भू-नक्शा आ जाएगा।

- इसके बाद आप इस भू-नक्शा को डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
निष्कर्ष
तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल भू-नक्शा बिहार। इस लेख में हमने आसान तरीके से भू-नक्शा निकालने की विधि के बारे में जाना। अगर आप भी बिहार के रहने वाले हैं और अपने प्लाट या जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकालना चाहते हैं, तो आप इस तरीके से आसानी से निकाल सकते हैं।