Land Record Bihar 2025

बिहार सरकार ने आम नागरिकों और किसानों को राहत देते हुए प्रदेश की सारी भूमि को ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए सरकार ने बिहार भूमि नामक पोर्टल बनाया है, जिस पर बिहार की सभी भूमि का रिकॉर्ड (Land Record) मौजूद है।

यह पोर्टल बिहार राज्य का भूमि मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसे केंद्र सरकार के राष्ट्रिय भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल की मदद से आम नागरिक अपनी जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा भूमि का नक्शा, दाखिल खारिज आवेदन और स्टेटस, भू-लगान जैसे काम भी आसानी से किए जा सकते हैं।

Land Record Bihar

लैंड रिकॉर्ड बिहार सरकार द्वारा लॉन्च किए गए पोर्टल बिहार भूमि पर मौजूद है। इस पोर्टल की मदद से कोई भी आम नागरिक और किसान अपनी भूमि से संबंधित कार्य ऑनलाइन कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बिहार भूमि पोर्टल पर होने वाले लैंड रिकॉर्ड से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में बताएँगे, जो आपके काम को आसानी से पूरा कर देंगे।

विषयलैंड रिकॉर्ड बिहार
पोर्टल का नामबिहार भूमि
देखने का तरीकाऑनलाइन
किसने लॉन्च की/विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार
आधिकारिक वेबसाइटhttps://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/

Land Record Bihar ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन कैसे करें?

लैंड रिकॉर्ड बिहार के अंतर्गत कुछ महत्वपूर्ण कार्य आसानी से किए जा सकते हैं, जिसमें सबसे पहला ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन है। ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है-

  1. इसके लिए सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल पर जाएँ, जिसके बाद पोर्टल का होम पेज खुलेगा।

Land Record Bihar Online Dakhil Kharij
Land Record Bihar Online Dakhil Kharij 1

  1. यहाँ सबसे पहले ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन करें ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  2. अब एक नया पेज खुलेगा, जिसे पर अपने मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें।

Land Record Bihar Online Dakhil Kharij
Land Record Bihar Online Dakhil Kharij 3

  1. अगर आप एक नए यूजर हैं, तो सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लें।
  2. लॉगिन होने के बाद ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन करें ऑप्शन पर टैप करें।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को भरें, जैसे आवेदक की जानकारी, भूमि बेचने वाले की जानकारी, खरीदने वाले की जानकारी, भूमि की जानकारी आदि।
  4. इसके बाद सभी डॉक्युमेंट्स को अपलोड कर दें और नीचे सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  5. इसके बाद आवेदन राजस्व विभाग के पास चला जाएगा, जहां फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा।

Land Record Bihar जमाबंदी पंजी कैसे देखें?

Land Record Bihar जमाबंदी देखने की प्रक्रिया इस प्रकार है-

  1. इसके लिए सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल पर जाएँ, जहां होम पेज पर जमाबंदी पंजी देखें विकल्प पर क्लिक करें।

Land Record Bihar Jamabandi Panji
Land Record Bihar Jamabandi Panji 1

  1. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें सबसे पहले अपना जिला और अचंल का चयन कर Proceed पर टैप करना है।

Land Record Bihar Jamabandi Panji
Land Record Bihar Jamabandi Panji 2

  1. फिर हल्का और मौज़ा सिलेक्ट कर भाग बर्तमान, पृष्ठ संख्या वर्तमान, रैयत का नाम से खोजे, प्लाट नंबर से खोजे, खाता नंबर से खोजे, जमाबन्दी संख्या से खोजे, समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें, कंप्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या से खोजे में से एक सिलेक्ट करना है।
  2. अब सिलेक्ट की गई संख्या दर्ज करनी है और नीचे दिए गए सुरक्षा कोड को डालकर Search टैप करना है।
  3. यहाँ नीचे जमाबंदी की डिटेल्स आ जाएगी, जिसमें नाम के आगे View की मदद से आप जमाबंदी देख सकते हैं।

Land Record Bihar Jamabandi Panji
Land Record Bihar Jamabandi Panji 5

  1. इसके बाद आप इस जमाबंदी को डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

Land Record Bihar भू-लगान ऑनलाइन कैसे भरें?

लैंड रिकॉर्ड बिहार की मदद से ऑनलाइन भू-लगान भरने की प्रक्रिया इस प्रकार है-

  1. इसके लिए सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल पर जाएं, जिसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।
  2. इस पेज पर ऑनलाइन भुगतान करें (Pay Online Lagaan) पर टैप करना है, जिसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा।

Land Record Bihar Bhu Lagan Online
Land Record Bihar Bhu Lagan Online 2

  1. यहाँ अपना जिला, अचंल का चयन कर आगे बढ़ें के विकल्प पर टैप करें।

Land Record Bihar Bhu Lagan Online
Land Record Bihar Bhu Lagan Online 3

  1. इसके बाद हल्का और मौज़ा सिलेक्ट करना है, जिसके बाद भाग बर्तमान, पृष्ठ संख्या वर्तमान, रैयत का नाम से खोजे, प्लाट नंबर से खोजे, खाता नंबर से खोजे, जमाबन्दी संख्या से खोजे, समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें, कंप्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या से खोजे में से एक सिलेक्ट करना है।
  2. अब सिलेक्ट की गई संख्या दर्ज कर सुरक्षा कोड डालकर खोजें पर टैप करें।
  3. फिर नीचे भूमि के मालिक का नाम आ जाएगा, जिसमें देखें विकल्प पर क्लिक करें।

Land Record Bihar Bhu Lagan Online
Land Record Bihar Bhu Lagan Online 6

  1. इसके बाद आपके सामने आपके लगान की सभी जानकारी और राशि आ जाएगी, जिसे नीचे दिए गए ऑनलाइन भुगतान करें पर क्लिक कर भुगतान कर देना है।

Land Record Bihar अपना खाता कैसे देखें?

अगर किसान अपनी भूमि का खाता संख्या जानना चाहता है, तो वह लैंड रिकॉर्ड बिहार (बिहार भूमि पोर्टल) पर इस तरीके से देख सकता है-

  1. इसके लिए सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल पर अपना खाता देखें विकल्प पर क्लिक करें, जिसके बाद बिहार के मानचित्र के साथ एक नया पेज खुल जाएगा।

Land Record Bihar
Land Record Bihar 1

  1. इस पेज पर किसान को अपना जिला सिलेक्ट करना है, जिसके बाद उस जिले का नक्शा आ जाएगा जिसमें अपने अचंल का चयन करना है।

Land Record Bihar
Land Record Bihar 2

  1. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें अपने मौज़ा का चयन करना है। इसके बाद किसान को मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें, मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें, खाता संख्या से देखें, खेसरा संख्या से देखें, खाताधारी के नाम से देखें में से एक सिलेक्ट करना है।

Land Record Bihar
Land Record Bihar 3

  1. फिर सिलेक्ट की गई संख्या या नाम को दर्ज कर नीचे खाता खोजें के विकल्प पर टैप करना है। यहाँ किसान अपने नाम से भी खाता देख सकते हैं। जिसके लिए हिन्दी में किसान का नाम लिखना है।

Land Record Bihar
Land Record Bihar 4

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल लैंड रिकॉर्ड बिहार। लैंड रिकॉर्ड बिहार या बिहार भूमि पोर्टल बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक पोर्टल है, जिस पर प्रदेश की समस्त भूमि का रिकॉर्ड मौजूद है। अब प्रदेश के नागरिक ऑनलाइन इस पोर्टल पर अपनी भूमि से जुड़े विभिन्न काम कर सकते हैं।

Important Links

Bihar BhumiDakhil Kharij Status
Online Lagan BiharBhu Naksha Bihar
Dakhil Kharij OnlineLand Record Bihar
Jamabandi BiharRegister 2 Bihar

Leave a Comment