जब कोई किसान अपनी भूमि को खरीदता या बेचता है, तो उसे दाखिल खारिज (म्यूटेशन) करना कहते हैं। इसके अलावा विरासत में मिली जमीन के लिए भी दाखिल खारिज के लिए आवेदन करना होता है। दाखिल खारिज कराने से भूमि में चल रहे विवादों से छूटकरा मिलता है। क्योंकि इसके बाद भूमि का रिकॉर्ड राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हो जाता है।
Dakhil Kharij Status
अगर आप बिहार के किसान है और आपने दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। तो आप इसका स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको दाखिल खारिज स्टेटस चेक करने की विधि के बारे में बताएँगे।
विषय | दाखिल खारिज स्टेटस |
पोर्टल का नाम | बिहार भूमि |
देखने का तरीका | ऑनलाइन |
किसने लॉन्च की/विभाग | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ |
दाखिल खारिज स्टेटस कैसे चेक करें?
बिहार के किसान अपने दाखिल खारिज का स्टेटस बिहार भूमि पोर्टल पर आसानी से चेक कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है-
- इसके लिए सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल पर जाना होगा, जहां आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुलेगा।

- होम पेज पर दाखिल खारिज आवेदन स्थिति देखें ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

- यहाँ सबसे पहले अपना जिला, अचंल और वित्तीय वर्ष का चयन करें और Proceed पर टैप करें।
- इसके बाद नीचे दिए गए ऑप्शन में से एक ऑप्शन चुनें और वह संख्या दर्ज करें।
- केस नंबर से खोजे
- डीड नंबर से खोजे (Select Registration Year)
- मौजा से खोजे
- प्लाट नंबर से खोजे
- इसके बाद नीचे सुरक्षा कोड डालकर Search पर क्लिक करें।
- इसके बाद दाखिल खारिज करने वाले आवेदक का नाम आ जाएगा, जिसके सामने View ऑप्शन पर क्लिक करें।

- यहाँ दाखिल खारिज की स्थिति आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
निष्कर्ष
तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल दाखिल खारिज स्टेटस कैसे देखें। इस लेख में हमने दाखिल खारिज या म्यूटेशन का स्टेटस देखने की प्रक्रिया के बारे में जाना। अगर आपने पहले से ही दाखिल खारिज के लिए आवेदन कर दिया है, तो आप इस प्रक्रिया की मदद से अपना दाखिल खारिज का स्टेटस देख सकते हैं।