खाता और खेसरा (खसरा) जमीन से जुड़े दो नंबर होते हैं। खेसरा नंबर जमीन के एक टुकड़े को पहचाने के लिए दिया जाता है। जैसे किसी मौज़ा में 50 मुरब्बे जमीन है, तो उसे नंबर वाइज़ काउंट किया जाएगा। इसी तरह खसरा नंबर भी किसी मौज़ा में भूमि को नंबर के हिसाब से दिया जाता है। इसी मदद से भूमि को अलग-अलग टुकड़ों में बांटा जाता है।
वहीं खाता संख्या एक या एक से अधिक किसानों की भूमि को मिलाकर दिया जाता है। उदाहरण के लिए किसी परिवार के दो भाइयों की जमीन अलग-अलग जगह पर है। लेकिन उन्हें वह जमीन अपने पिता से मिली है। इसलिए उनकी जमीन एक खाते में होती है। खाता संख्या की मदद से किसान एक ही क्लिक में अपनी जमीन की सभी जानकारी निकाल सकते हैं।
Khata Khesra
प्रत्येक किसान को अपने खाता और खेसरा के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको अपनी भूमि के खाता और खेसरा नंबर निकालने की विधि के बारे में बताएँगे।
विषय | खाता-खेसरा |
पोर्टल का नाम | बिहार भूमि |
देखने का तरीका | ऑनलाइन |
किसने लॉन्च की/विभाग | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ |
Khata Khesra
बिहार के किसान या नागरिक अपनी भूमि से संबंधित खाता-खेसरा इस तरह निकाल सकते हैं-
- इसके लिए सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल पर जाएँ, जहां पोर्टल का होम पेज खुलेगा।

- इस पेज पर अपना खाता देखें विकल्प पर क्लिक करें, जिसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।
- इसके बाद बिहार के मानचित्र के एक नया पेज खुलेगा, जिसमें सबसे पहला अपना जिला सिलेक्ट करना है।

- इसके बाद उस जिले का मानचित्र आ जाएगा, जिसमें कुल अचंल, मौज़ा, खाताधारी, खाता और खेसरा की संख्या आ जाएगी।
- अब इस मानचित्र में से अपने अचंल का चयन करना है, जिसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
- फिर बाईं साइड में अपने मौज़ा का चयन करना है।

- इस पेज पर आप नीचे दिए गए एक विकल्प में से एक का चयन करें-
- मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें
- मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें
- खाता संख्या से देखें
- खेसरा संख्या से देखें
- खाताधारी के नाम से देखें
- अगर आप अपने मौज़ा के सभी खातों को देखने को चाहते हैं, तो पहले विकल्प का चयन करें।
- वहीं अगर आप किसान के नाम से खाता संख्या देखना चाहते हैं, तो अंतिम विकल्प का चयन करें।
- मान लीजिए आप किसान के नाम से खाता संख्या देखना चाहते हैं, तो खाताधारी के नाम से देखें विकल्प का चयन करें।
- अब हिंदी में किसान का नाम लिख दें और नीचे खाता खोजें विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद उस किसान का नाम जा जाएगा, जिसके बाद आगे देखें विकल्प पर क्लिक करें।

- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें किसान की जमीन से जुड़ी सभी जानकारी होगी। जिसमें खाता नंबर, रैयत का नाम, खेसरा नंबर, खेत चौहदी, रकवा आदि आ जाएंगे।

- इस तरह से बिहार के किसान आसानी से अपना खाता और खेसरा नंबर देख सकते हैं।
निष्कर्ष
तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल खाता-खेसरा बिहार। इस लेख में हमने बिहार के किसानों के लिए खाता और खेसरा संख्या निकालने की विधि के बारे में जाना। अगर आप भी बिहार के किसान है और अपनी भूमि का खाता और खेसरा निकालना चाहते हैं, तो आप इस तरीके से आसानी से निकाल सकते हैं।